फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंटर के छात्र से शादी कर शबनम बनी शिवानी, बोली- खुश हूं

Tue, 08 Apr 2025 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 26 वर्षीय शबनम ने 17 वर्षीय इंटर के छात्र से शादी कर ली है। साथ ही अपना नाम शिवानी रख लिया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह कह रही है कि वह शादी से बहुत खुश है। उसे व उसके पति को परेशान न किया जाए।
शबनम की आठ साल पहले सैदनगली नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी युवक से शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां भी हैं। करीब एक साल पहले पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद से पति शारीरिक रूप से कमजोर हो गया तो शबनम ने मोहल्ले के ही रहने वाले गैर समुदाय के इंटर के छात्र के साथ प्यार कर बैठी और उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। चार दिन पूर्व दोनों पक्षों के लोगों ने इस बात को लेकर पंचायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें गणमान्य लोगों की मौजूदगी में तय हुआ कि महिला अपनी मर्जी से जहां रहना चाहती है, रह सकती है। महिला अपने पति को पहले ही तलाक दे चुकी है। सोमवार को पहली बार शबनम कैमरे के सामने आई और खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कहा कि उसने अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली और वह शबनम से शिवानी बन गई है। उन्हें कोई परेशान न करें। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस प्रकरण में कोई शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें