फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा की शिफा ने रानी बनकर अलीगढ़ के राहुल संग लिए सात फेरे

Sun, 24 Aug 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। मोहब्बत के खातिर शिफा ने रानी बनकर अलीगढ़ के रहने वाले राहुल संग दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में सात फेरे ले लिए। गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने शिफा उर्फ रानी को अलीगढ़ से बरामद कर लिया है। फिलहाल उसे सेफ हाउस में रखा गया है। सोमवार को पुलिस उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनके घर के पास अलीगढ़ जनपद के अतरौली थानाक्षेत्र के गांव भानपाड़ा निवासी राहुल किराये के मकान में रहता था। राहुल यहां एक फैक्टरी में नौकरी करता था। इसी दौरान शिफा और राहुल के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
23 फरवरी को शिफा और राहुल अचानक गायब हो गए। इस मामले में शिफा के परिजनों ने डिडौली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान शिफा राहुल के साथ दिल्ली में रहती थी और उसने खुद का नाम रानी रख लिया। बाद में दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली। शादी के बाद राहुल शिफा उर्फ रानी को अलीगढ़ अपने घर ले गया। दोनों यहां पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। इस बीच पुलिस को शिफा की लोकेशन अलीगढ़ में मिली। इसके बाद जिवाई चौकी प्रभारी सुधीर कुमार तोमर के नेतृत्व में टीम अलीगढ़ पहुंची और शिफा उर्फ रानी को बरामद कर लिया। इस बीच राहुल वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि युवती ने पूछताछ के दौरान अपना नाम बदलकर शादी करने की बात कबूल की है। वह बालिग भी है, क्योंकि युवती की गुमशुद की दर्ज थी। इसलिए सोमवार को उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल उसे सेफ हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें