फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकत पाशा का तीजा आज जुटेंगे 50 गांवों के तुर्क

Wed, 30 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली के फत्तेहपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर के बुधवार को तीजे पर तुर्क समाज के 50 गांवों के लोग इकटठा होंगे। पुलिस अफसर भी इसको गंभीरता से ले रहे हैं। सीओ सिटी ने प्रमुख लोगों से वार्ता कर कहा कि किसी भी तरह की अशांति न फैलाएं। बुधवार को हिस्ट्रशीटर शौकत पाशा का तीजा है। इसमें तुर्क समाज के 50 गांवों के लोगों के शरीक होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


समाज के लोग फोन आदि से संपर्क कर लोगों से तीजे में पहुंचने के लिए कह रहे हैं। इसमें भारी तादाद में पहुंचने की संभावना है। क्योंकि शौकत पाशा की हत्या के बाद उसके परिवार से लोगों की सहानुभूति पैदा हुई है। दफीने में इसकी बानगी देखने को मिली। वहीं पुलिस अफसर भी तीजे पर जुटने वाली भीड़ पर नजर रखे हुए हैं। सीओ सिटी शील कुमार ने बुधवार को डिडौली कोतवाली में शौकत पाशा के भाई, बेटे समेत प्रमुख लोगों को बुलाकर तीजे में शांति बनाए रखने की अपील की।

महबूब को महंगी पड़ सकती है तुर्कों की नाराजगी
मुरादाबाद। शौकत पाशा मर्डर केस में कानूनी तौर पर महबूब को नुकसान हो या न हो लेकिन तुर्कों की नाराजगी महबूब को सियासी सफर में महंगी पड़ सकती है। दरअसल महबूब जिस अमरोहा विधानसभा सीट से विधानसभा में जाते रहे हैं वह तुर्क बहुल सीट है। इस सीट पर करीब 50 हजार तुर्क वोट हैं। जिनकी नाराजगी झेलना महबूब के लिए आसान काम नहीं होगा।
विज्ञापन


शौकत की मौत के बाद जिस तरह तुर्क लामबंद हुए हैं उससे आने वाले दिनों इस सीट पर सियासी समीकरणों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। फिर पार्टी के भीतर भी अमरोहा में ही महबूब के सियासी मुखालिफों की कोई कमी नहीं है। जाहिर है महबूब के मुखालिफ भी नहीं चाहेंगे कि महबूब इस मामले से आसानी से बाहर आ जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें