फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेख चांद मैदान को शाहीन बाग बनाने की कोशिश में आठ फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोह। सीएए के विरोध में शेख चांद मैदान पर धरने पर बैठने की कोशिश करने में आठ लोग फंस गए हैं। पुलिस ने चिह्नित कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी। एसडीएम ने आरोपियों को तीन-तीन लाख रुपये मुचलके पर पाबंद कर नोटिस जारी कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर नोटिस तामील कराया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। वहीं, भविष्य में किसी भी गतिविधि में संलिप्त मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को महिला एडवोकेट के नेतृत्व में कुछ महिलाओं ने मोहल्ला सराय कोहना शेख चांद के मैदान में धरना शुरू करने की कोशिश की थी। स्थानीय महिलाओं से जुटने की अपील की गई थी। इस दौरान कुछ महिलाएं जमा हो गई थी। तभी पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंच गया। यहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर हटा दिया था। देर रात तक पुलिस ने सभी आरोपियों की शिनाख्त कर ली। आठ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर को रिपोर्ट भेज दी। तीन पुरुष और पांच महिलाओं में दो अधिवक्ता शामिल हैं। पुलिस की रिपोर्ट मिलने पर एसडीएम विवेक यादव ने सभी आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किए। सभी को तीन-तीन लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। वहीं, शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने सात आरोपियों के घर नोटिस तामील कराया। महिला अधिवक्ता घर पर नहीं मिलीं तो पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया है। साथ ही आरोपियों को भविष्य में किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
गुरुवार को कुछ महिला और पुरुषों ने बगैर अनुमति धरना शुरू करने की कोशिश की थी। इस संबंध में आठ लोगों के चिह्नित किया गया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। किसी भी कीमत पर शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नगर कोतवाली
शांतिभंग के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। इसमें तीन पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी के खिलाफ तीन-तीन लाख रुपये के मुचलका पाबंदी की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। भविष्य में वह किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विवेक यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें