समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सभापति कमल सिंह ने कहा कि समिति किसान हित में काम करेगी। गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को समय पर दिलाया जाएगा। उपसभापति बुद्धि सिंह ने समिति प्रांगण में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक के संयत्राें सुरक्षा के लिए टिन शेड बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। योगेश्वर सिंह ने समिति स्वच्छता के लिए सफाई अभियान चलाने, कपिल कुमार ने शौचालय बनाए जाने व पेयजल की व्यवस्था करने, भंवर प्रकाश ने किसान भवन बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। बैठक का संचालन समिति के सचिव मनोज कुमार वर्मा द्वारा किया गया। बैठक में चंद्रवीर सिंह, भंवर प्रकाश, योगेश्वर सिंह, नेमवती, रचना देवी, रेखा रानी, कपिल कुमार, बदन सिह, हरपाल सिह संचालक सदस्य मौजूद रहे।