फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर में कुत्ते झुंड बनाकर कर रहे हमला, लोग बोले- पकड़वाए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड बनाकर घूमने वाले कुत्ते राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। बच्चे और बुजुर्गों को काट रहे हैं। चलती बाइक पर पीछे भागते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। मोहम्मदी सराय के लोगों ने ईओ को ज्ञापन देकर कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने मोहल्ले के चौक-चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ईओ को सौंपी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मदी सराय के लोग बृहस्पतिवार को नगरपालिका पहुंचे और ईओ डॉ. बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लोगों ने शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। कहा कि आवारा कुत्ते न केवल आने जाने वाले लोगों पर हमला करते हैं, बल्कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर हमला करते हैं। गली-मोहल्ले में निकलने वाली बाइक, स्कूटी या साइकिल जैसे वाहनों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे हादसे होने का खतरा रहता है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। मोहल्ले में चौक-चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कुत्तों के हमले की घटनाएं कैद हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने पांच चौराहा की सीसीटीवी फुटेज अधिशासी अधिकारी को सौंपी है। इस दौरान राजकुमार, दिनेश कुमार, रमेश, रामवती, दीपक, आकाश, गौरव, पुरुषोत्तम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें