फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला में बिना अनुबंध होटल पर खड़ीं मिलीं सात रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला में बिना अनुबंध के होटल पर रोडवेज की सात बस खड़ीं मिलीं। इससे परिवहन निगम की लापरवाही उजागर हुई है। सवाल यह उठता है जब होटल का निगम के साथ अनुबंध ही नहीं है तो फिर किस के आदेश पर बसों को रोका जा रहा है। इन होटलों पर यात्रियों से सामान की कीमत बाजार दर से अधिक वसूले जाने की शिकायत भी सामने आई है।
विज्ञापन

रविवार को एआरएम ने हाईवे किनारे गजरौला में होटल पर खड़ी रोडवेज बसों का रविवार दोपहर निरीक्षण किया तो मामला सामने आया। यह वह होटल था जिस का निगम के साथ अनुबंध ही नहीं है। यात्रियों की जेब कटवाने के लिए ही निगम के चालक और परिचालक अपनी ही मर्जी से होटल पर बसों को रोक देते हैं।
यह बड़ा सवाल है कि यह बस किस की अनुमति से रुकती हैं। ऐसा भी नहीं है कि पहली बार बसों को रोका गया हो, इससे पहले भी इन होटलों पर बसों को खड़ा किया जाता है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

निरीक्षण में सोहराबगेट, पीतलनगरी, लोनी और गढ़ डिपो की सात बसें नियमों के विपरीत होटल पर खड़ी पाई गईं, जबकि इस रूट पर केवल दो होटल ही अधिकृत हैं। इन होटलों पर यात्रियों से बाजार दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत भी सामने आई है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि जिन डिपो की बस बिना अनुबंध के होटल पर मिली हैं, उन डिपो के संबंधित एआरएम को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। गजरौला में मेला और मोगा होटलों का ही अनुबंध है। इनके अलावा अगर चालक किसी और होटल पर बस खड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें