फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। राजस्थान के बागड़ से जाहरवीर बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में रविवार रात करीब 11:30 बजे सैदनगली-संभल मार्ग पर माता के मठ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

संभल कोतवाली क्षेत्र के कबीर की सराय, दिल्ली दरवाजा और लुकन्दी सराय निवासी श्रद्धालु कार से लौट रहे थे। हादसे में चालक अरविंद के अलावा सुरेश, लवि, यश, आयुष, सानवी और अविनाश घायल हुए। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कार और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें