फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बच्चों को भिक्षावृत्ति से छुड़ाए, दोबारा मिलें तो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने पर कार्रवाई शुरूहो गई है। एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सात बच्चों को जोया में भिक्षावृत्ति के दौरान पकड़ा। इन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। परिवार के लोगों की काउंसिलिंग कराई गई। इसके बाद परिवार के सुपुर्द करा दिया गया। हालांकि कागजी औपचारिकता बाकी है। अब इन बच्चों की निगरानी की जानी है। इन्हें स्कूल में नामांकन कराया जाएगा ताकि यह बच्चें मुख्य धारा में लौट सके।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के निर्देश दिए है। एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (आईएचटीयू) टीम जोया में पहुंची। उसने चौपला के समीप बच्चों को भीख मांगते देखा। वहां आसपास सात बच्चे मिले। उनसे पूछताछ की। उनके परिवार के बारे में जानकारी ली। यह सभी बच्चे अजीज नगर मोहल्ले के मिले। उन्होंने बच्चों को समझाया। भीख नहीं मांगने की नसीहत दी। इसके बाद महिला सिपाही प्रवक्ता रानी, विधित त्यागी और फरहाना सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंची। उन्होंने बच्चों को पेश किया। इसके साथ ही बच्चों को लेने के लिए मां-बाप भी आए थे। बाल कल्याण समिति के सदस्य मसरुर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि भीख मंगवाना अपराध है। ऐसे बच्चों का फॉलोअप किया जाएगा। परिवार के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें