अमरोहा। डीएम उमेेश मिश्र ने कहा कि कार्यदायी संस्था गुुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। विभागाध्यक्ष निर्माण कार्यों का सत्यापन करें। डीएफओ और अधिशासी अभियंता आरईडी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। दोनों अफसरों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
वह सोमवार को शासन की प्राथमिकता और विकास कार्यों की 37 बिंदुओं पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने 50 लाख तक की परियोजना के निर्माण में क्वालिटी को बेहतर रखने के निर्देष दिए। कहा कि अपूर्ण कार्यों को अविलंब पूरा कराएं। हैंडओवर भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के निर्माण कार्य हो रहे हैं उसका 15 दिन में निरीक्षण जरुर करें। निर्माण कार्यों का सत्यापन करें। कहा कि वित्तीय वर्ष समापन की ओर है ऐसे में कार्यों को गंभीरता से पूरा करें। जिन विभागों का परफॉर्मेंस खराब है उन अफसरों के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा। जिले की रैंकिंग होने जा रही है सभी मापदंडों पर मजबूती से काम किया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि पशुओं की टैगिंग 100 प्रतिशत किया जाए। जो पशुपालक पशु को छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों में घटतौली बर्दाश्त नहीं होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से सड़कों के निर्माण जांचने को कहा। उन्होंने कहा कि कमी मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराएं। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी और आरईडी के अधिशासी अभियंता पांच निर्माण कार्यों की वीडियो रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की बिल्डिंग जर्जर है उनका ध्वस्तीकरण कराया जाए। अफसरों से प्रमाण पत्र लिया जाए कि उनके पास जर्जर बिल्डिंग नहीं है। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि विभागाध्यक्ष 12 जनवरी तक रिपोर्ट उपलब्ध करा दें।