फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिषदीय स्कूलों में कल से शुरू होंगी सत्र परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में सत्र परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से होगा, जो 24 सितंबर तक चलेगी। विभागीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जाता है। इनमें एक लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। शैक्षिक सत्र में त्रैमासिक सत्र परीक्षा का आयोजन से बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर 18 से 24 सितंबर तक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों अगस्त माह तक पूर्ण हुए पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं के आयोजन की जिम्मेदारी बीईओ और प्रधानाध्यापक की होगी। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कक्षा अध्यापक और विषय अध्यापक करेंगे। परीक्षा से संंबंधित सभी अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखने होंगे। परीक्षा के बाद स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन करना होगा। जिसमें बच्चों की शैक्षिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराना होगा। परीक्षा में कमजोर बच्चों का स्तर सुधारने के लिए विशेष ध्यान देते हुए विषय वस्तु की पुनरावृत्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें