फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जुलूस में ट्रैक्टर से नीचे गिरकर पहिये के नीचे आया किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल किशोर की ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर मौत हो गई। वह ट्रैक्टर की सीट पर बैठा था। अचानक ब्रेकर पर झटका लगने से किशोर गिर गया। किशोर की मौत के गम में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रोक दिया गया। हालांकि, पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के सुनपुरा कलां का है। पास ही गांव टोकरा पट्टी से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में सैकड़ाें लोग शामिल थे। कुछ बच्चे, किशोर और युवक ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार थे। इनके पीछे पैदल लोग नारे लगाते चल रहे थे। सुनपुरा कलां गांव निवासी साजिद उर्फ राजिद का बेटा शाकिर (13) ट्रैक्टर पर बैठा था। सुनपुरा कलां में सड़क पर बने ब्रेकर पर ट्रैक्टर पर बैठा शाकिर नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से जुलूस की खुशी गम में बदल गईं। जुलूस को बंद कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई बिना उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है किशोर की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन इसमें पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें