अमरोहा। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन विभाग में चालक के पद पर तैनात दो चालकों का संविदा समाप्त कर दी गई है। दोनों चालक ड्यूटी से अक्सर गायब रहते थे। इस नाते इन पर यह कार्रवाई की गई है।
इस बाबत वरिष्ठ केंद्र प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि मोहम्मद अतहर और खुबैर आलम रोडवेज में बतौर चालक कार्यरत थे। दोनों बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी ड्यूूटी से गायब रहते थे। इसके लिए इनको कई मर्तबा चेतावनी दी गई लेकिन उनका रवैया लगातार ऐसे ही बना रहा। वह रोडवेज को फायदे में ले जाने की बजाय घाटे में ले जाने पर आमदा थे। लिहाजा, दोनों संविदा चालकों की रिपोर्ट सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी को रिपोर्ट भेजी गई। इस पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने दोनों चालकों की संविदा समाप्त हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया।