फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप बने सुखदेवी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य

Fri, 03 Oct 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप कुमार वरिष्ठता के आधार पर श्रीमती सुखदेवी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य बन गए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

प्राधिकृत नियंत्रक डाॅ. धर्मसिंह ने बताया कि श्रीमती सुखदेवी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य परम सिंह 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य का प्रभार विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता महीपाल सिंह को सौंपा गया था। उन्हाेंने बताया कि महीपाल सिंह के विरुद्ध शिकायतों का निस्तारण होने तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य का प्रभार शिक्षक मुकेश बाबू को सौंप दिया था।
मुकेश बाबू और संदीप कुमार की वरिष्ठता निर्धारण का प्रकरण संयुक्त शिक्षा निदेशक, मुरादाबाद के कार्यालय में चल रहा था। जहां से 27 सितंबर को प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया जिसमें संदीप कुमार को मुकेश बाबू प्रवक्ता से वरिष्ठ माना गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से महीपाल सिंह के प्रकरण का निस्तारण आदेश होने तक वरिष्ठता के आधार पर विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य का प्रभार मुकेश बाबू के स्थान पर वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप कुमार को दिया गया है। बृहस्पतिवार को संदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें