विवाद के चलते दो युवकों ने किसान के खिलाफ गंदे कमेंट लिखकर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके आधार पर दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि गांव में ही रहने वाले दो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान तो गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन बाद में दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर गंदे-गंदे कमेंट लिखकर वायरल कर दिए। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से की। साथ ही आरोपियों के द्वारा वायरल किए गए कमेंट के स्क्रीनशॉट पुलिस को पुलिस को सौंपे। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मामले में फिरोज और शहरोज के खिलाफ गाली-गलौज व आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।