फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली के सहगल क्लब ने अमरोहा की टीम को 171 रनाें से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित हो रहे चौथे मास्टर भूरे खान एवं आरिफ फारूक मेमोरियल सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मैच रविवार को खेला गया। जिसमें सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली ने यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा को 171 रनाें के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में खेले हुए मैच में अमरोहा के यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम ने निर्धारित तीस ओवर में नौ विकेट खोकर 256 रनों का लक्ष्य अमरोहा की टीम को दिया। दिल्ली की और से भावेश सेठ ने 62 और अंकित ने 41 रनों की सधी हुई पारी खेली। अमरोहा की टीम की ओर से अंकित एवं सेंटी ने तीन-तीन विकेट व शहजाद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब की टीम विपक्षी टीम के सामने टिक नहीं सकी। अमरोहा की टीम 18.2 ओवर में महज 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। दिल्ली की ओर से विशाल ने 4 और वरुण ने 2 विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी के लिए विशाल को शबाब और मोहम्मद ताहिर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच के अंपायर सतेंद्र सिंह, मोहसिन सैफी व शमशाद अल्वी रहे। कमेंटरी रजन अली और राशिद अब्बासी व स्कॉरिंग सेंटी गुप्ता तथा लवी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, हाजी नासिर फारूक, इमरान पाशा, परवेज पाशा, चेतन सोनी, विजय ठाकुर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें