फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्रजघाट गंगा पुल पर ट्रक खराब होने के कारण हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ब्रजघाट गंगा पुल पर ट्रक खराब हो जाने के कारण जाम लग गया। वाहनों के पहिए थम जाने के कारण लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार की शाम ब्रजघाट चौकी के निकट गंगा पुल पर दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहनों की लाइन पर ट्रक खराब हो गया। जिससे दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों का मार्ग अवरुद्ध हो गया। वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे पर जाम लग गया। काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। कड़ाके की सर्दी में हाईवे पर जाम लग जाने से वाहनों में सवार लोग कंपकंपाने लगे। वह सर्दी से बेहाल हो गए। सूचना पाकर इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नितेंद्र वशिष्ठ को साथ लिया। फोन कर क्रेन को बुलाया। जिसने बामुश्किल ट्रक को हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका और यातायात सुचारू हुआ। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि जाम लग गया था। जिसे खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें