फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार

Tue, 19 Jul 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के एक होटल में आयोजित बैठक बोलते मुरादाबाद ट्रैफिक एसपी सुएब इकबाल व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए जनपद को 11 जोन, 17 सेक्टर, 34 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। सबसे अधिक नौ सब सेक्टर गजरौला थाना क्षेत्र में बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में मोबाइल पुलिस के एक दारोगा व चार कांस्टेबल कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। कांवड़िये गुजरने वाले विभिन्न मार्गों में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाकर शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी।

ब्रजघाट से पाकबड़ा बार्डर तक नेशनल हाईवे 61 किमी, रसूलपुर बार्डर से रहरा-गवां मार्ग 68 किमी, नौगावां सादात से संभल रोड तक 34 किमी तक क्षेत्र जनपद में पड़ता है। सावन माह में शिवभक्त कांवड़ में जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। शिव भक्तों की सुरक्षा को मास्टर चार्ट बनाया है। जनपद में 11 कोतवाली एवं थाने हैं। इस तरह से 11 जोन बनाए गए हैं। वहीं 17 सेक्टर तथा 34 सब सेक्टरों में जिला विभाजित किया गया है। 69 पिकेट बनाए गए हैं। हरिद्वार, ब्रजघाट एवं तिगरी से कांवड़ में जल लाने वाले शिव भक्त 41 मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। जनपद के 46 मार्गों से कांवड़िये गुजरेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नेशनल हाईवे पर 27 वैध व 24 अवैध कट हैं तथा जनपद के 51 लिंक रोड राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों के मार्ग में मीट की 38 दुकान हैं, जिन पर पुलिस अफसरों ने खास नजर रखने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ मार्ग में 14 मार्ग दुर्घटना बहुल हैं। पिछले पांच सालों में कांवड़ियों के साथ हादसे की 14 घटनाएं हो चुकी हैं। जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा चक्र बनाया है। शिव भक्तों की सुरक्षा को कांवड़ मार्ग में 14 पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। 26 स्थानों पर पुलिस बैरियर लगाएगी तथा 14 स्थानों पर पीए सिस्टम लगाए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें