अमरोहा। बरसात में बुखार के मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की निगरानी और जांच तेज कर दी है। अब तक करीब 30 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, लेकिन किसी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
शनिवार को स्वाइन फ्लू के सात संदिग्ध मरीजों की रैपिड किट से जांच की गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं। अस्पताल की प्रयोगशाला में डेंगू और मलेरिया की जांच भी हुई, लेकिन किसी में संक्रमण नहीं मिला। शनिवार को ओपीडी में 1322 मरीज पहुंचे, जिनमें बड़ी संख्या बुखार और मौसम संबंधी बीमारियों से पीड़ितों की रही।
सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि बुखार के मरीजों की जांच कराई जा रही है। स्वाइन फ्लू के संदिग्धों को उपचार के साथ संक्रमण से बचाव के लिए घर पर अलग रहने की सलाह और निगरानी की जा रही है।