फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से स्क्रेप गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। नेशनल हाइवे पर स्क्रेप के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग से लोगों में खलबली मच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग से करीब सोलह लाख रुपये का नुकसान माना जा रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर गांव चौधरपुर निवासी अब्दुल अजीज के बेटे नसीम अहमद की रजा ट्रैडर्स नाम से स्क्रेप गोदाम है। शनिवार को दोपहर में नसीम अहमद रिश्तेदारी में दफन में गए हुए थे। इसी बीच अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम पर काम करने वाले मजदूरों में खलबली मच गई। मजदूरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिवाई चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। आग का विकराल रूप होने पर अमरोहा से तीन, सीएल गुप्ता फैक्ट्री की दो, मुरादाबाद से एक गाड़ी समेत दमकल की छह गाड़ियों द्वारा घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से गोदाम में रखा सामान जल कर राख हो गया। हल्का लेखपाल राजीव कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। गोदाम स्वामी नसीम अहमद ने बताया कि आग में ट्रक, बाइक, कार, टाटा मैजिक, 80 क्विंटल फोम, 100 क्विंटल पिन्नी, चारपाई, टीन शेड समेत करीब सोलह लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें