फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिलिंडर के लिए मारामारी, बुकिंग न होने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में एलपीजी गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब तो लोग गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग भी नहीं करा पा रहे हैं। एजेंसी का नंबर काम ही नहीं कर रहा है। रविवार को भी अमरोहा समेत नौगावां सादात, हसनपुर, मंडी धनौरा, गजरौला और ढबारसी क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। सिलिंडर के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को निराश लौटने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए मोबाइल से प्रयास करने पर भी सफलता नहीं मिल रही है। कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिलता और चौबीस घंटे बाद दोबारा प्रयास करने का संदेश दिया जाता है। ऐसे में लोग मजबूर होकर एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जहां बुकिंग के लिए भी लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पहले उपभोक्ताओं को एजेंसी कार्यालय पर बाउचर लेने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है, फिर सिलिंडर प्राप्त करने के लिए गोदाम पर अलग से कतार लगानी पड़ती है। ढबारसी स्थित भारत गैस एजेंसी पर भी सुबह से लोग लाइन में खड़े रहे, लेकिन कई लोगों का नंबर ही नहीं आ सका।
इस लाइन में एक दिव्यांग महिला भी शामिल थी। गजरौला में तीन गैस एजेंसियों के माध्यम से पूरी तरह सिलिंडर वितरण नहीं हो रहा है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि जिले में 37 गैस एजेंसियों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं और कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत नजर आ रही है।
विज्ञापन




हसनपुर में कम हो रही उपभोक्ताओं की लाइन

हसनपुर। नगर में गैस की बुकिंग और सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही है। सचिन गैस एजेंसी पर बुकिंग और केवाईसी के लिए रविवार को लाइन लगी मिली।
पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस की किल्लत की वजह से नगर में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को ईद के त्योहार पर दीपपुर स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को गैस का वितरण हुआ, लेकिन रविवार को गैस की गाड़ी नहीं मिलने से वहां गैस वितरित नहीं हो सकी।
उधर, सचिन गैस एजेंसी के द्वारा गैस का वितरण तो किया गया। एजेंसी का दावा है कि उनकी होम डिलीवरी सेवा भी शुरू हुई। सैकड़ों की तादाद में सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर पहुंचाए गए, लेकिन उनके काउंटर पर गैस की बुकिंग के लिए उपभोक्ता लाइन में लगकर परेशानी की हालत में देखे गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी और बुकिंग में परेशानी आ रही है।



ढबारसी में गैस की किल्लत स उपभोक्ता परेशान

ढबारसी। ग्रामीण क्षेत्र में भी गैस की किल्लत होने पर उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। रविवार को ढबारसी में गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाएं अपना घर का सारा काम छोड़कर रसोई के लिए गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचीं। उन्हें सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें