तिगरी गंगा मेले में 45 स्कूल-कॉलेजों के 450 स्काउट गाइड बिछड़े बच्चों और वृद्धों को परिजनों से मिलाएंगे। वह मेले में प्रमुख चौराहों पर रह कर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सदर चौक के पास उनका शिविर बनाया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में स्काउट एवं गाइड का शिविर लगाया जाएगा। सदर चौक के पास भूमि का चयन किया गया है। जिसमें जिलेभर के 45 स्कूल व कॉलेजों के 450 स्काउट एवं गाइड आएंगे। वह मेले में अपनों से बिछड़ों को मिलाने का काम करते हैं। मेले परिसर में जो भी बच्चा या बुजुर्ग खो जाता है, उसे खोया-पाया केंद्र पर लाकर एलान कराते हैं। मेले में स्काउट गाइड के आवासीय व्यवस्था प्रभारी एवं शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शलभ कुमार भारद्वाज ने बताया कि मेले में स्काउट एवं गाइड के सामने कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। स्काउट एवं गाइड के जिला कमिश्नर अजय कुमार ने बताया कि इस बार स्काउट परिसर में टेंट बनाएंगे। उनके द्वारा पुल भी बनाया जाएगा।