फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूटी सवार सफाई कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Fri, 13 Oct 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार 50 वर्षीय सफाई कर्मचारी अशोक कुमार को तेज रफ्तार करके चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। अशोक कुमार उत्तर प्रदेश पंचायती ग्राम पंचायत सेवा संघ में प्रदेश महामंत्री के पद पर भी तैनात थे। पोस्टमार्टम करने के बाद पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ये हादसा बुधवार रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया स्थित ओवरब्रिज पर हुआ। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव देहरा घनश्याम में रहने वाले अशोक कुमार सफाई कर्मचारी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गजरौला के अटारी माजिदपुर गांव में थी। बुधवार रात करीब दस बजे अशोक कुमार किसी काम से डिडौली जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगाया हुआ था। जैसे ही उनकी बाइक जोया ओवरब्रिज पर पहुंची तभी पीछे से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार की मौत हो गई। चालक कार को छोड़ कर मौके से भाग निकला। हादसे में कार और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के बेटे गौरव कुमार ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बृहस्पतिवर को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें