फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डंपर में घुसी स्कूटी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। हाईवे पर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसे में स्कूटी सवार मुरादाबाद निवासी जितेंद्र शुक्ला (47) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की स्कूटी में 26 हजार रुपये मिले थे। जिन्हें पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक जितेंद्र कुमार शुक्ला मूलरूप से संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के सैदपुर जयराम के रहने वाले थे। वर्तमान में वह पत्नी निर्वेश देवी, बेटे विमल शुक्ला व बेटी प्रेरणा शुक्ला के साथ मुरादाबाद के मझोला के मंगूपुरा ग्रीन ओरचिड कॉलोनी में रहते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे जितेंद्र शुक्ला रविवार दोपहर मुरादाबाद से पिलखुआ जा निकले थे।
उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। जैसे ही डिडौली में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचो तो आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रिक लगा दिए। इस पर जितेंद्र शुक्ला पीछे से स्कूटी समेत डंपर में घुस गए। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्कूटी सवार को घायल हालत में जोया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही मृतक जितेंद्र के परिजन अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद देर शाम परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें