नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
धनौरा के मोहल्ला सोसायटी निवासी कविता देवी ने बेटी हशिंका की शादी नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक से की थी। कविता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले हशिंका को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय से बेटी मायके में रह रही थी।
बीती नौ मई को दामाद उसकी बेटी महिला थाने के बाहर मिला। आरोप है कि दामाद ने उसकी बेटी को एक गोली देकर कहा कि इससे कमजोरी दूर हो जाएगी। उसकी बेटी ने वह गोली खा ली। गोली का सेवन करते ही उसकी हालत खराब होने लगी। उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।