फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीयर बार के बाहर स्कूल वैन चालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

बीयर बार के बाहर संदिग्ध हालात में स्कूल वैन चालक सोनू (30) की मौत हो गई। परिजनों ने बीयर बार के बाहर शव रखकर हंगामा किया। हत्या की आशंका जताई। वहीं, ग्रामीणों ने बीयर बार को आबादी से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे तीन थानों के फोर्स ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। साथ ही बीयर बार को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। परिजन देर रात तक हंगामा कर रहे थे।
सोनू अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के इमली वाली मढैयां के रहने वाले मंगलसेन के बेटे थे। तीन बहनों के इकलौते भाई सोनू के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। सोनू एक निजी स्कूल की वैन चलाते थे, जबकि उनके पिता मंगल सेन किसान है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सोनू बीयर बार के बाहर खड़े थे। तभी सड़क के पास दो युवक बाइक से पहुंचे। इस दौरान सोनू बियर की बोतल पहुचाने बाइक सवार युवकों के पास गया। इस दौरान एक कार भी उनके पास से गुजरी। तभी सोनू संदिग्ध हालात में जमीन पर गिर गया। कार सवार तो मौके से चले गए। जबकि, बाइक सवार युवक सोनू को संभालने लगे।
विज्ञापन

ये पूरी घटना बीयर बार के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने सोनू को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार की दोपहर सोनू की मौत हो गई। इसके बाद परिजन सोनू के शव को लेकर बीयर बार के बाहर पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों ने सोनू की हत्या की आशंका जताई, जबकि ग्रामीणों ने बीयर बार को आबादी से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग करने लगे। जानकारी मिलते ही अमरोहा नगर, देहात थाना और रजबपुर पुलिस को मौके पर बुला दिया गया। वहीं, पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेटे के जन्मदिन से एक पहले तोड़ा दम

अमरोहा। संदिग्ध परिस्थिति में सोनू की मौत से परिजन सदमे में है। सोनू के बड़े बेटे कृष्णा का रविवार को जन्मदिन है। एक दिन पहले पिता की मौत से बेटे का रो-रोकर परेशान है। परिजन रो-रोकर कह रहे थे कि अब तेरा जन्मदिन कौन मनाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें