फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल, अभिभावकों से ले रहे सहमति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल अब 10 फरवरी से खुलेंगे। स्कूल प्रबंधन तैयारी में जुटे हैं उन्हें कोविड 19 के प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को स्कूल में मॉस्क के साथ आना होगा। फिलहाल रोजाना एक कक्षा की पढ़ाई होगी। संख्या के सापेक्ष 50 प्रतिशत बच्चों को बुलाना होगा लेकिन, उससे पहले बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र ली जा रही है। यह क्रम मंगलवार तक चलेगा। बीएसए ने बताया, कितने बच्चों केे अभिभावकों ने सहमति पत्र दी है उसका आंकड़ा कल शाम को ही पता चलेगा।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि कोविड 19 के प्रोटोकाल पर सख्ती से अमल करना है। बच्चों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करना है। स्कूल की ओर से ऑनलाइन उपस्थिति को प्रभावी बनाया जाए। छह फीट की दूरी के पालन को कारगर बनाए। इसके अलावा कक्षा में वृत्ताकार चिह्न को बनाना होगा। इसको कंप्यूटर रूम, लाइब्रेरी और प्रयोगशाला में अपनाना होगा। इसके अलावा आंगतुक कक्ष, हाथ की सफाई स्थल, पेयजल केंद्र, टॉयलेट के बाहर भी जमीन पर वृत्ताकार चिह्न बनाना होगा। स्कूल के खुलने और बंद के दौरान गेट को खोला जाए ताकि भीड़ एकत्र नहीं हो। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्षा में कुल छात्रों की संख्या के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बुलाए। विद्यालय एसेंबली का आयोजन कक्षाओं में अलग-अलग करें। नए नामांकन के दौरान केवल अभिभावक को बुलाएं। कोई बच्चा घर से अध्ययन करना चाहे तो इसके लिए अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें