फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री से सपा एमएलसी ने पूछा, टूटी सड़कों के लिए क्या है योजना0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर की टूटी सड़कों का मामला तूल पकड़ने लगा है। सपा एमएलसी परवेज अली ने नगर विकास मंत्री से सड़कों के कायाकल्प के बारे में सवाल किया है। इसके चलते सियासत गरमा सकती है। उन्होंने पूछा है कि कब तक शहर की सड़क बन जाएगी। इसकी अवधि के बारे में पूछा है। इसके बाद अफसर हरकत में आए हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार जवाब तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सपा एमएलसी परवेज अली ने विधान परिषद के प्रथम सत्र के द्वितीय सोमवार को तारांकित प्रश्न पूछा है। सोमवार को पत्र अफसरों से मिला। इसके बाद नगर पालिका के जिम्मेदार हरकत में आए। सपा एमएलसी ने नगर विकास मंत्री से पूछा है कि शहर की टूटी सड़कों को बनाने के लिए विचार किया जाएगा। अब नगर पालिका की ओर से जवाब भेजा जाना है। सपा एमएलसी परवेज अली ने कहा कि यदि सड़कों को नहीं बनाने की योजना है तो ऐसा क्यों है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें