फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर नक्शा के बाउंड्रीवाल में स्कूल के लिए बना रहे कमरे, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बगैर नक्शा स्वीकृति के स्कूल का निर्माण कराना महंगा साबित हो गया है। एसडीएम के निर्देश पर निर्माणाधीन स्कूल को सील कर दिया गया है। अवैध तरीके से 304 वर्गमीटर मेें बाउंड्रीवाल बनवा दी गई थी। है। नियत प्राधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इसके भवन के लिए नींव को तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा एक सप्ताह पहले काम को रोका गया था और दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। लेकिन कोई जवाब नहीं दाखिल किया गया। प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र में बगैर नक्शा स्वीकृति के निर्माण कराने वालों पर एसडीएम की नजर टेढ़ी हो गई है। एसडीएम विवेक यादव को बुधवार को कुरैशी मोहल्ले में नोटिस जारी होने के बावजूद स्कूल के भवन के निर्माण कराने की जानकारी मिली। उन्होंने नायब तहसीलदार दीपक कुमार और अवर अभियंता श्याम बाबू वर्मा को मौके पर भेजा। दोपहर लगभग दो बजे नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो 304 वर्गमीटर के परिधि में स्कूल के कमरों की नींव बनाने की तैयारी हो रही थी। अवैध तरीके से निर्मित बाउंड्रीवाल के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने काम रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद मजदूर काम छोड़ कर चले गए। एक सप्ताह पहले निर्माण कराने से रोका गया था। इसके बाद आठ मार्च को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें