अमरोहा में बुधवार को नेशनल हाईवे पर कोहरे में दौड़ते वाहन।
जिलाधिकारी के निर्देश पर निजी स्कूल संचालकों की मनमानी हावी दिखी। कड़ाके की सर्दी एवं कोहरे के कारण कक्षा एक से आठ तक बच्चों की छुट्टी के बाद भी कई स्कूलों ने बच्चों का अवकाश घोषित नहीं किया जिस कारण मासूूम ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचने के लिए मजबूूर दिखे। हालांकि, कुछ स्कूलों ने डीएम के आदेशों को माना।
मंगलवार को पड़ी गलन वाली ठंड के बाद डीएम नवनीत सिंह चहल ने कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई समेत तमाम माध्यमिक के सभी विद्यालयों के बच्चों का तीन व चार जनवरी का अवकाश घोषित किया था लेकिन मान्यता प्राप्त तमाम विद्यालयों ने डीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाईं। अमरोहा के कैलसा रोड स्थित एक निजी स्कूल खुला मिला तो वहीं हसनपुर के तमाम स्कूल खुले पाए गए। कड़ाके की ठंड में कुछ नौलिहाल रिक्शा व स्कूल वैन के माध्यम से स्कूल पहुंचे तो कुछ के अभिभावक खुद ही बच्चों को स्कूल छोड़ने गए।??? जिलाधिकारी द्वारा छुट्टी करने के बाद गलन भरी ठंड में छोटे-छोटे मासूमों स्कूल जाना पड़ा।
बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया िक कैलास रोड स्थित एक स्कूल खुले होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। छुट्टी के बाद भी स्कूल खोले गए तो कार्रवाई की जाएगी।