फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 63 लाख से संवरेगा साठा भूढ़ शिव मंदिर, एमएलसी ने किया भूमिपूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। गांव स्थित प्राचीन साठा भूढ़ शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 63 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सोमवार को भाजपा एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों, मंदिर समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पूजन-अर्चन कर विकास कार्य का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के अधिकारी प्रदीप टम्टा ने बताया कि सौंदर्यीकरण व विकास कार्य करीब तीन से चार माह में पूरा करा दिया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर अधिक आकर्षक होने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग की। एमएलसी ने इसका आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारी प्रदीप टम्टा, कार्यदायी संस्था एसटीडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश राजा, एई आदर्श गुप्ता, जेई दिनेश मिश्रा, मंदिर पुजारी आत्मानंद सरस्वती, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. कंचन सिंह, भूप सिंह, नरदेव सिंह, रामप्रकाश वर्मा, मुखराम सिंह, वीर सिंह कश्यप, वीरपाल सिंह, जयवीर सिंह पंवार, पंकज पंवार, संदीप पंवार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें