फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद सतेंद्र को हसनपुर को जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर में उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के चार दिन बाद कोतवाली में बदलाव किया गया है। यहां स्थायी प्रभारी की तैनाती कर दी गई है। मंडी धनौरा थाना प्रभारी सतेंद्र सरोहा को हसनपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। शनिवार को उन्होंने जिम्मेदारी संभाल ली है।
विज्ञापन

इससे पहले अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह के पास कोतवाली का प्रभार था। 22 सितंबर की रात फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इससे एक दिन पहले ही हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद कोतवाली में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई। करीब चार दिन बाद शुक्रवार रात एसपी लखन सिंह यादव ने हसनपुर कोतवाली में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें