फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में ढाई साल से तैनात था आरोपी दरोगा संजय तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म में जेल भेजा गया दरोगा संजय तोमर हसनपुर कोतवाली में पिछले ढाई साल से तैनात था।
विज्ञापन

बताते हैं कि वह वर्ष 2023 में दरोगा के पद पर पदोन्नत हुआ था। हसनपुर में तैनाती से पहले उसकी पोस्टिंग नोएडा में थी। कोतवाली में तैनाती के दौरान वह सरकारी आवास के बजाय कोतवाली के पास स्थित राजपूत कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस प्रशासन अब उसके पिछले कार्यकाल और गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रहा है।

पीड़िता को कड़ी सुरक्षा में हरियाणा छोड़ आई पुलिस
हसनपुर। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता युवती को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसके घर पहुंचा दिया है। अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता की सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस की विशेष टीम उसे हरियाणा ले गई और फतेहाबाद स्थित उसके घर छोड़ आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें