फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच से सात फरवरी तक विकास भवन में लगेगा सरस मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकार महिलाओं को समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। स्वयं सहायता जुड़कर महिलाएं न केवल घर को आर्थिक रूप से सहारा दे रहीं हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा दे रही हैं। जिले में संचालित हो रहे समूहों द्वारा उत्पादों को एक मंच उपलब्ध कराने के लिए तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन होगा। विकास भवन के प्रांगण में यह मेला पांच से सात फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार एनआरएलएम के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास हो रहा है। जिले में समूह से जुड़ी कई महिलाएं लखपति दीदी के रूप में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। इसके साथ ही समूह की कई महिलाएं स्थानीय उत्पादों को मंच भी उपलब्ध करा रही हैं। विकास भवन में ऐसी ही महिलाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया जाएगा।
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मेले का आयोजन पांच से सात फरवरी के बीच होगा। इसमें मिलेट्स समेत अन्य उत्पाद तैयार करने वाले करीब 20 से 25 समूह अपने उत्पाद व खाने के स्टॉल लगाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राशनकार्ड धारक महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें