फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने दिखाई हरी झंडी 

Mon, 02 May 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाईकमान के निर्देश पर नगर में साइकिल रैली निकाल कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। रैली को कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने इन चार साल में प्रदेश में काफी योजनाओं को शुरू किया। जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को सपा की साइकिल रैली को कैबिनेट मंत्री ने अपने कैंप कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाला समय फिर सपा का है। कार्यकर्ता साइकिल रैली के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। रैली का नेतृत्व युवजन सभा के जिला अध्यक्ष फैसल अल्वी ने किया।

रैली नगर के मोहल्ला लालबाग,रहरा अड्डा, कालाशहीद, मुख्य बाजार होते हुए ब्लाक पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर युवजन सभा के विधान सभा अध्यक्ष दीपक त्यागी,युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष आरिफ अख्तर, सभासद शहनबाज अंसारी, जावेद जरताब, ज्ञानप्रकाश राणा, बिजेंद्र राणा, शेर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें