फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की शोभायात्रा शहर में धूमधाम से निकली, लोग उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महर्षि गुरु रविदास जन्मोत्सव समिति की ओर से विविध कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। गुरू जी का भजन गूंजता रहा। शोभायात्रा में विभिन्न तरह की झांकी शामिल रही। पंजाब के कलाकारों ने करतब दिखाया। पुलिस के जवान शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन

शहर के छेबड़ा मोहल्ला स्थित आंबेडकर धर्मशाला में संत रविदास का जन्मोत्सव मनाया गया। पुरुष और महिलाओं ने गुरू जी के भजन गाए। युवाओं ने धर्मशाला को आकर्षक तरीके से सजाया था। हवन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। बच्चें, महिला और पुरुषों ने आहुति दी। उन्होंने संत रविदास से आशीर्वाद लिया। इसके बाद भंडारा आयोजित हुआ। इसके बाद महर्षि गुरू रविदास जन्मोत्सव समिति की ओर से शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा छेबड़ा से शुरू हो कर आजाद रोड, गांधी मूर्ति, टीपी नगर चौराहा, बटवाल, कोट चौराहा, बाजार घेर मुनाफ, कटरा, बसावनगंज, कोतवाली, बड़ा बाजार, जट बाजार पुलिस चौकी होते हुए अहमद नगर पहुंच कर समाप्त हो गई। इस दौरान नगर पालिका की अध्यक्ष शशि जैन, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कमलेश आर्य, हेम सिंह आर्य, अनिल निरंकारी, आशीष चंद्रा, अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार के अलावा आंबेडकर धर्मशाला के हवन और भंडारा में विनोद मौर्य, सुभाष, मुन्ना लाल गौतम, डॉ. डी चंद्रा आदि रहे। आर्यवर्त केसरी प्रबंध समिति की ओर से काली पगड़ी में संत रविदास को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें