फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कलक्ट्रेट पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 28 Jun 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। इसमें कर्मचारियों की ज्येष्ठता सूची बनाने समेत वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत 14 बिंदुओं पर उनकी समस्याओं को दूर करने की मांग की उठाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को संघ के प्रदेश महामंत्री कमल सिंह के नेतृत्व में जिले में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कमल सिंह ने कहा कि की प्रथम एसीपी साल 2018 व दूसरी एसीपी 2024 में हुई थी, जिसका लाभ सितंबर 2024 तक दिया जाना था, लेकिन जून 2025 बीतने के बाद भी एसीपी नहीं लगाई गई है।
इसके अलावा महिला व दिव्यांग सफाई कर्मियों को पांच किलोमीटर से अधिक के दायरे में स्थानांतरण न करने, सफाई कर्मी का पक्ष सुने बिना निलंबन न करने, एरियर भुगतान करने, सर्विस बुक अपूर्ण दर्शाई जा रही हैं, साल भर में एक बार सर्विस बुक का कर्मचारियों को अवलोकन कराकर उन्हें पूर्ण करने व वेतन पे स्लिप प्रति माह ऑनलाइन पोर्टल से जारी कराए जाने की मांग की गई। डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर चंद्रकांता को सौंपा गया, जिसमें जल्द समस्याओं के समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें