अमरोहा। ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं तो खर्च के लिए सतर्क हो जाएं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च में सामानों की कीमत तय कर दी गई है। नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों के लेखा रजिस्टर में दर्ज करना होगा। इसे चुनाव के तीन महीने के अंदर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। चुनावी खर्च का ब्योरा नामांकन से लेकर चुनाव परिणाम तक के दिन जुड़ेगा। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को समोसा सात रुपये, चाय आठ रुपये, कॉफी 15 रुपये, ब्रेड छोटी 15 रुपये और बड़ी 35 रुपये, बिस्किट 15 रुपये, कोल्डड्रिंक 300 एमएल 15 रुपये, एक लीटर 40 रुपये, 1.25 लीटर 50 रुपये कीमत तय की गई है। पानी 20 रुपये प्रति लीटर, वाटर कूलर 20 रुपये प्रति कूलर तय है। इसके अलावा नाश्ता 30 रुपये जबकि पूड़ी-सब्जी, अचार और एक मिठाई 35 रुपये, चीनी 42 रुपये किलो, दूध 52 रुपये लीटर, खाना 60 रुपये, अंडे 125 रुपये ट्रे, माचिस एक रुपये प्रति, लड्डू 150 रुपये किलो, नमकीन 160 रुपये किलो और चाय पत्ती 260 रुपये किलो है। डिस्पोजल गिलास और कप 100-100 रुपये पैकेट, डिस्पोजल प्लेट 50 रुपये सैकड़ा छोटी, 150 रुपये सैकड़ा मीडियम और 200 रुपये सैकड़ा बड़ी की कीमत है। गैस चूल्हा 30 रुपये रोजाना और गैस सिलेंडर सरकारी रेट के अनुसार जुड़ेगा।
फूल की माला 10 और गुलदस्ता 200 रुपये का
छोटी माला 10 रुपये, बड़ी माला 20 रुपये और एकल पुष्प 20 रुपये और गुलदस्ते की कीमत 200 रुपये तय है। इसके अलावा हवन सामग्री 150 रुपये किलो, लकड़ी 500 रुपये क्विंटल, पंडित जी का खर्च 501 रुपये शामिल है। फोटो खींचने की दर 25 रुपये प्रति फोटो, वीडियो फिल्म 1,500 रुपये रोजाना की दर से जुड़ेगा।
कट आउट और वॉल पेंटिंग का भी जुड़ेगा खर्च
फोटो कॉपी 1.5 रुपये, पोस्टर और बैैनर 18 गुणा 22 की कीमत 35 रुपये प्रति वर्ग फीट, बिल्ला तीन गुणा दो की 100 रुपये प्रति हजार, पम्फलेट नौ गुणा 11 की कीमत प्रति हजार 500 रुपये। इसके अलावा झंडा 500 रुपये सैकड़ा तय है। फ्लैक्स बोर्ड 15 रुपये प्रति वर्ग फीट, स्टीकर सात गुणा पांच की कीमत एक रुपये और सात गुणा 10 की दर 10 रुपये है। वॉल पेंटिंग पांच रुपये प्रति वर्ग फीट कच्ची दीवार है। कट आउट या होर्डिंग 10 गुणा 20 की कीमत 45 रुपये प्रति वर्गफीट फ्रेम सहित है। केबल का किराया 340 रुपये प्रति महीना है। क्लर्क 400 रुपये रोजाना, होटल नॉन एयर कंडीशन 1,000 रुपये और एयर कंडीशन 2,000 रुपये प्रति कमरा है। गेस्ट हाउस 600 रुपये रोजाना है। कार्यालय का किराया 10,000 रुपये प्रति महीना, हॉल का किराया 5,000 रुपये और लॉन का किराया 5,000 रुपये रोजाना है।
मास्क 10 और फेस शील्ड 350 रुपये की
मास्क 10 रुपये प्रति, सैनिटाइजर 100 एमएल 90 रुपये और 200 एमएल 150 रुपये तय है। ग्लव्स आठ रुपये, फेस शील्ड 350 रुपये शामिल है।
बोलेरो 800 रुपये, इनोवा-फॉर्च्यूनर 1,200 रुपये रोजाना
चुनाव प्रचार प्रसार के लिए बोलेरो, टाटा सूमो, ईको टीयूवी,300 बेजो नेक्सन, ईको स्पोर्ट्स कार 800 रुपये और ईंधन तय की गई है। स्कॉर्पियो और टाटा सफारी 1,000 रुपये और ईंधन जुड़ेगा। इनोवा, एसयूवी 500, जाइलो और फॉर्च्यूनर 1,200 रुपये शामिल है। कार के लिए रोजाना 15 लीटर ईंधन का खर्च जुड़ेगा। वहीं छोटी बस, ट्रैक्टर ट्रॉली और छोटा हाथी 800 रुपये ईंधन है। टेम्पो और ऑटो रिक्शा किराया 500 रुपये और 10 लीटर डीजल। दो पहिया वाहन 200 रुपये और पांच लीटर ईंधन, ई रिक्शा 300 रुपये शामिल है। ड्राइवर 500 रुपये रोजाना और रात को 100 रुपये और जुड़ेगा।
बैलेट पेपर पर चुनाव निशान एक रुपये जुड़ेगा। साइज ए फोर
सीलिंग फैन 25 रुपये और माइक के प्रयोग पर 150 रुपये
सीलिंग फैन 25 रुपये, कूलर 50 रुपये, पैडस्टल फैन 50 रुपये, बर्फ की सिल्ली 140 रुपये में एक, बल्ब पांच रुपये, ट्यूब लाइट 10 रुपये, हैलोजन 25 रुपये रोजाना कीमत है। साउंड सिस्टम नौ गुणा 11 का 50 रुपये प्रति घंटा यानी 600 रुपये रोजाना है। माइक 150 रुपये, एम्प्लीफायर 200 रुपये रोजाना है। बैटरी 185 रुपये, बास बल्ली बैरिकेडिंग 10 रुपये, पाइप बैरिकेडिंग 10 रुपये मीटर, नारियल की रस्सी 80 रुपये लच्छा, ईंट 4,500 रुपये प्रति हजार, गद्दे लिहाफ के साथ 60 रुपये प्रतिदिन, मजदूरी 350 रुपये रोजाना है। स्वागत द्वार 12.5 गुणा 15 का 600 रुपये और 20 गुणा 30 का किराया 2,100 रुपये शामिल है। शामियाना 15 गुणा 15 फीट 300 रुपये रोजाना, पांडाल 15 गुणा 15 का किराया 450 रुपये, मेज 2.5 गुणा 5 का किराया 20 रुपये, कुर्सी सात रुपये, कुर्सी फैंसी 10 रुपये, तख्त तीन गुणा छह प्रतिदिन 50 रुपये, चांदनी आठ गुणा 10 प्रतिदिन 50 रुपये, मेजपोश 10 रुपये रोजाना है। मंच 15 गुणा 20 का 30 रुपये प्रति वर्ग फीट, दरी 20 रुपये, मैट 30 रुपये, कॉरपेट 40 रुपये रोजाना है। बैरिकेडिंग एक बल्ली छह रुपये मीटर, बैरिकेडिंग दो बल्ली आठ रुपये मीटर, बैरिकेडिंग तीन बल्ली 10 रुपये और बैरिकेडिंग चार बल्ली 12 रुपये प्रति मीटर है। इसके अलावा बांस बल्ली बैरिकेडिंग 10 रुपये मीटर है।
पद------------------अधिकतम खर्च
ग्राम पंचायत सदस्य-----10,000
ग्राम प्रधान---------------75,000
बीडीसी सदस्य------------75,000
जिला पंचायत सदस्य-----1,50,000