फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक से साथ 25 हजार का इनामी संभल का बदमाश गिरफ्तार

सार

पुलिस ने मुठभेड़ में पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश दबोच लिया।पुलिस को देखकर उसने बाइक भगाने का प्रयास किया।उसकी पहचान संभल के थाना हयातनगर के दर्जियो वाली मस्जिद मोहल्ला हौज कटौरा सरायतरीन निवासी आदिल के के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मुठभेड़ में पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश दबोच लिया। उसके पास से चोरी की बाइक और तमंचा व कारतूस बरामद किए गए है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार रात को पुलिस की टीम आदमपुर मोड़ पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक पर सवार होकर बदमाश वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देखकर उसने बाइक भगाने का प्रयास किया। घेराबंदी की गई तो आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
इसके बाद घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान संभल के थाना हयातनगर के दर्जियो वाली मस्जिद मोहल्ला हौज कटौरा सरायतरीन निवासी आदिल के के रूप में हुई। आरोपी का आपराधिक इतिहास का पता करने पर मालूम हुआ कि आरोपी पर थाना रहरा में सीएस एक्ट व पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत है और आरोपी पर पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपी के पास से एक चोरी की बाइक फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई मिली। एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। इसके अलावा पशु काटने के औजार भी बरामद हुए। थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध अधिनियम, फर्जीवाड़ा समेत सात मामले चल रहे हैं। बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में एसआई जितेन्द्र कुमार, सिपाही बबलू कुमार, सिपाही कपिल कुमार व सिपाही अनूप सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें