अमरोहा। जैन समाज के अध्यक्ष योगेश जैन और महामंत्री शरद कुमार जैन ने देहरादून में विराजमान क्षुल्लक रतन 105 समर्पण सागर महाराज को चातुर्मास का आमंत्रण दिया। आमंत्रण स्वीकार करने पर जैन समाज में खुशी का माहौल है।
सोमवार को जैन समाज के अध्यक्ष योगेश जैन व महामंत्री शरद कुमार जैन के नेतृत्व में पदाधिकारी देहरादून में विराजमान क्षुल्लक रतन 105 श्री समर्पण सागर महाराज को चातुर्मास निवेदन के लिए श्रीफल चढ़ने देहरादून गए थे। समर्पण सागर महाराज ने जैन समाज का निवेदन स्वीकार कर अपने चातुर्मास अमरोहा करने के लिए अनुमति प्रदान की। इससे जैन समाज में खुशी का माहौल है। अध्यक्ष ने बताया कि 21 वर्ष बाद अमरोहा को समर्पण सागर महाराज का चातुर्मास कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 15 जुलाई को श्री जैन मंदिर कोट में चातुर्मास कलश स्थापना की जाएगी। श्रीफल चढ़ाने गए लोगों में संरक्षक संजीव रतन जैन, राकेश जैन सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश जैन आदि मौजूद रहे।