फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने स्तर पर लगेंगे समाधान दिवस, तीन महीने का प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को कोविड-19 गाइडलाइन के तहत थाने स्तर पर समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने अधिकारियों को थानेवार जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही अधीनस्थों को लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम सदर को अमरोहा नगर थाना, तहसीलदार सदर को डिडौली, नायब तहसीलदार अमरोहा को रजबपुर, एसडीएम नौगावां सादात को नौगावां सादात, तहसीलदार नौगावां सादात को अमरोहा देहात, एसडीएम हसनपुर को हसनपुर कोतवाली, तहसीलदार हसनपुर को सैदनगली, नायब तहसीलदार हसनपुर को आदमपुर, एसडीएम धनौरा को धनौरा थाना, तहसीलदार धनौरा को बछरायूं, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अमरोहा को थाना गजरौला और नायब तहसीलदार को रहरा कोतवाली-थानों में आगामी तीन माह के लिए समाधान दिवस का रोस्टर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि तैनात अधिकारी समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण कराएंगे। समाधान दिवस में अधिकारियों के गैरहाजिर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें