अमरोहा। उपजिलाधिकारी सदर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह ने निर्वाचन कार्य करने में लापरवाही बरतने पर चार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरती तो कड़ी कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने एवं नाम पृथक करने संबंधित फार्म 6, 7, 8 भरे जाने के संबंध में सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुपरवाइजरों द्वारा बताया गया कि भाग संख्या 106 की बूथ लेवल अधिकारी तरन्नुम असकरी, आंगनबाड़ी वर्कर, भाग संख्या 114 की बूथ लेवल अधिकारी दीपिका अग्रवाल, आंगनबाड़ी वर्कर भाग संख्या 228 की बूथ लेवल अधिकारी बदली, शिक्षा मित्र भाग संख्या 321 की बूथ लेवल अधिकारी गुलशन रहमान, शिक्षा मित्र द्वारा निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। बार-बार कहने पर भी निर्वाचन कार्य करने में लापरवाही बरती जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि अगर निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता व लापरवाही बरती तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।