फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्यमंत्री डैश बोर्ड में खराब रैंकिंग आने पर 24 सचिवों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड में जनपद की खराब रैंकिंग के चलते जिला पंचायत राज विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। इसमें 24 सचिवों का वेतन रोका गया है और आठ सचिवों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक माह मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की समीक्षा की जाती है। जिससे जनपद की स्थिति का पता चलता रहता है। सचिवों की ओर से 15वें और राज्य वित्त आयोग की धनराशि शतप्रतिशत खर्च नहीं की गई। जिससे रैंकिंग पर असर पड़ा है। जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि जिन सचिवों का वेतन रोका गया है। उन्होंने अभी तक 76 लाख और जिनकी वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है उन्होंने 56 लाख रुपये की धनराशि ग्राम पंचायतों में खर्च नहीं की। इसकी वजह से रैंकिंग पर असर पड़ा है। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। धनराशि खर्च करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। शेष धनराशि के प्रस्ताव बनाकर विकास कार्यों पर खर्च किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें