सैदनगली। क्रिकेट टूनामेंट में सैदनगली की टीम ने हसनपुर की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नगर के वार्ड नंबर एक में क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान हसनपुर और सैदनगली की टीम के बीच मैच हुआ। हसनपुर की टीम ने 10 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट हो गई। जबाव में बल्लेबाजी करते हुए सैदनगली की टीम ने मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।इस मौके पर सभासद अमित भाटी, नामित सभासद शेखर गुप्ता, सभासद राशिद अली, सोमी अग्रवाल, कृष्णा नामदेव, अर्पित गुप्ता, हिमांशु चौधरी, विकास कुमार, अक्षय वाल्मीक, आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।