फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदनगली महोत्सव : सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और आंगनबाड़ी वर्करों को किया सम्मानित

Sun, 15 Jun 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। सैदनगली महोत्सव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और आंगनबाड़ी वर्करों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे हास्य कलाकार हरिराम तूफान ऊर्फ शेखचिल्ली, मोनी शर्मा ऊर्फ रुखसाना, जमीला भाभी और उनकी टीम ने लोगों का मनोरंजन भी किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में एटा से विधायक विपिन कुमार (डेविड), एमएलसी अरुण पाठक, धनघटा से विधायक गणेश चंद्र चौहान, पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद, आईपीएस डॉ. ख्याति गर्ग रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुकृति चौधरी और अतिथियों ने नगर पंचायत में निवास करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों, आंगनबाड़ी वर्कराें और आशाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
हास्य कलाकार हरिराम तूफान ऊर्फ शेखचिल्ली, मोनी शर्मा ऊर्फ रुखसाना, जमीला भाभी और उनकी टीम ने लोगों का मनोरंजन भी किया। लोगों ने महोत्सव में मेले का भी आनंद उठाया। यहां विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा कुंवरपाल खड़गवंशी, पवनेश माथुर रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने कहा कि सैदनगली नगर पंचायत लगातार विकास की राह पर अग्रसर है। इसकी गति बढ़ती जा रही है। संचालन कमल वर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, सभासद निकेश कुमार राघव, अमित प्रजापति, वागेश चौधरी, भगवत खड़कवंशी, नीरज कश्यप, अमित भाटी, मेहरबान, नीटू भाटी, अवनीश शर्मा, नरेश सैनी, सत्यम गुप्ता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें