सैदनगली। नगर पंचायत सैदनगली के महोत्सव का शुभारंभ सोमवार शाम को होगा। यह कार्यक्रम 20 जून तक चलेगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, रागिनी कॉपटिशन, शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत फौजी सम्मान समारोह, समाज सेवी सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन, लघु नाटिका आदि का आयोजन किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्षा डाॅ.अनुकीर्ति चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत को दो साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में सैदनगली के दूसरे महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। सोमवार की शाम करीब सात बजे जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में अलग-अलग दिनों में कमिश्नर आंजनेय कुमार, डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अमित कुमार आनंद, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, राज्यमंत्री बलदेव औलख, राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष भाजपा उदयगिरी गोस्वामी, सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, एमएलसी डाॅ. हरि सिंह ढिल्लो आदि भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
-