फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में सैदनगली के बस चालक की मौत

Thu, 16 Oct 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। नगर निवासी बस चालक की संभल मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। नगर निवासी नुसरत (48) बस चलाते थे। वह सैदनगली से पकबड़ा वाले रूट पर निजी बस चलाते थे।
विज्ञापन

रोजाना की तरह मंगलवार की देर शाम को नुसरत ने सैदनगली संभल मार्ग पर बस सोनी फीलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के परिसर में खड़ी की थी। जैसे ही वह बस खड़ी करके पेट्रोल पंप से बाहर सड़क पर पहुंचे तो बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी टांग की हड्डी गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नुसरत ने अपने पीछे नौ बच्चे छोड़े हैं। थाना प्रभारी सैदनगली विकास सहरावत ने बताया कि यह घटना नखासा थाना क्षेत्र में हुई है।

बाइकों की भिड़ंत में छात्रा समेत चार घायल

हसनपुर। नगर में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार छात्रा समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गांव रामपुर भूड़ निवासी सुमित बुधवार सुबह बहन चांदनी को दोस्त अंकित के साथ श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज छोड़ने जा रहा था। बुधवार को चांदनी की खेलकूद की परीक्षा थी। नगर पालिका कार्यालय के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों बाइकों पर सवार छात्रा समेत चार लोग घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार की पहचान अमित निवासी मोहल्ला वाला भी घायल हेा गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें