बेरखेड़ा गांव में महीपाल व भूपेंद्र के बीच रंजिश चल रही है। मंगलवार शाम दोनों पक्षों में रंजिश में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ रात को ही गांव पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष से लवी, भूपेंद्र, याशु, वासू, सतेंद्र, राजू व सुमित जबकि दूसरी ओर से जितेंद्र, प्रशांत, गौरव के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है।
नर्सरी संचालक भाइयों समेत चार से मारपीट, केस
गजरौला। गांव लिसड़ी बुजुर्ग निवासी शाकिर खां ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह नर्सरी स्वामी है। मंगलवार शाम करीब सात बजे उनके तीन बेटे और गांव का ही युवक डीसीएम में खजूर के पौधे लाद रहे थे।
इस बीच हसनपुर क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर का युवक आया। उसने पहले अपनी डीसीएम में पौधे लादने को कहा। इस बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसने फोन कर गांव से 15-20 युवकों को बुला लिया। युवकों ने आते ही उनके तीन बेटों अदनान खां, शाह आलम खां, जावेद खां और पड़ोसी औरंगजेब के साथ लाठी डंडे से मारपीट की।
हाथों में पहन रखे पंच से भी हमला कर दिया जिससे चारों घायल हो गए। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर अदनान व औरंगजेब की हालत नाजुक देख रेफर कर दिए। शाकिर खां की तहरीर पर पुलिस ने शमशाद खां, शादाब खां, सरदार खां, शब्बू खां, आदिल खां और जैनुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।