फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 5009 प्रजाति का गन्ना तौलने से इन्कार पर किसानों ने मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। 5009 प्रजाति का गन्ना तौलने से इन्कार करने पर किसानों ने मिल गेट पर हंगामा कर अमरोहा मार्ग जाम कर दिया। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम खोल दिया गया। शाम तक वार्ता के बाद मिल गेट पर मौजूद गन्ने की तौल पर सहमति बनी, लेकिन मिल प्रबंधन ने आगे खरीद से इन्कार कर दिया। नाराज किसानों ने वेव इंडस्ट्रीज के डिस्टलरी प्लांट की तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक सैकड़ों किसान गन्ना लेकर मिल पहुंचे थे। मिल कर्मचारियों ने 5009 प्रजाति की तौल से मना कर दिया। किसानों का आरोप था कि मिल ने खुद इस प्रजाति का सर्वे कराया था, जबकि अब इसे 5011 बताया जा रहा है। 5011 सामान्य प्रजाति है।
सूचना पर एसडीएम, सीओ और जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। कई दौर की वार्ता के बाद दोपहर एक बजे जाम खोल दिया गया, लेकिन किसान मिल गेट पर धरने पर बैठ गए। शाम तक सहमति नहीं बनने पर डिस्टलरी प्लांट की तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

एसडीएम शैलेश दुबे ने बताया कि मिल गेट पर मौजूद गन्ने की तौल कराने पर सहमति बनी है। इस दौरान दानवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सुभाष चीमा, बिजेंद्र शर्मा, जयपाल सिंह, फुलवास और मोहित सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें