फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के एकीकरण में अनमोल योगदान, एकता और अखंडता का शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती गुरुवार को कलक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। उनके व्यक्तित्व और कार्य पर प्रकाश डाला गया। कहा कि पटेल ने देश को अनमोल योगदान दिया है। देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए शपथ ली।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में सरदार पटेल के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि अगर सरदार नहीं होते तो देश के अखंड राष्ट्र का स्वरूप हमारे सामने न होता। देश की आजादी के समय छोटे-छोटे राजा, रजवाड़े, रियासतें, नवाब आदि अलग-अलग थे, जिन्हें एकता के सूत्र में उन्होंने पिरोया और अखंड भारत का निर्माण किया। एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र ने कहा कि पटेल ने आजादी के समय कह दिया था कि सभी रियासतें भारत में विलय होंगी और उनका संविधान एक होगा। कहा कि भाषा, धर्म तथा जाति में विभिन्नता के बावजूद भी हम सब एक हैं। इसका श्रेय सरदार पटेल को जाता है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर विजय शंकर आदि रहे। विकास भवन में सीडीओ प्रहलाद सिंह ने शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण से कर्मचारी गायब, सीडीओ नाराज
अमरोहा। सीडीओ प्रहलाद सिंह ने विकास भवन के सभागार में विभागाध्यक्ष और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। हालांकि इसमें कर्मचारियों की संख्या मामूली मिली। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद सभी लोगों से कॉपी पर हाजिरी बनाने को कहा। इसके बाद हड़कंप मच गया। कार्रवाई की आशंका से कुछ विभागाध्यक्ष घबरा गए। वह धीरे से अपने कार्यालय में गए। इसके बाद उन्होंने अपने मातहतों को हाजिरी बनाने के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने ली शपथ
अमरोहा। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां एसपी डॉ विपिन ताडा ने सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश किया। पुलिस कर्मियों को मेहनत और इमानदारी से ड्यूटी करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें